Breaking News

झारखंड में कारोना संक्रमित पहले मरीज की मौत

रांची ,  झारखंड में कारोना संक्रमित पहले मरीज की मौत हो गई वहीं राजधानी रांची के हिंदीपीढ़ी में पांच और बोकारो में तेलो गांव के तीन और के पॉजिटिव होने की पुष्टि के बाद राज्य में इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है।

देश के शेयर बाजारों में आज जोरदार तेजी

बोकारो के जिला मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी अशोक पाठक ने आज यहां बताया कि जिले के गोमिया सडम निवासी कोरोना संक्रमित 70 वर्षीय वृद्ध का इलाज बोकारो जेनरल अस्पताल में चल रहा था। तबीयत बिगड़ने के बाद कल देर रात उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस वायरस के संक्रमण से जान गंवाने वाले वह राज्य के पहले मरीज हैं।

यूपी मे गांव में समुदाय विशेष के प्रवेश पर रोक लगाने संबंधी बोर्ड लगा, दो गिरफ्तार

श्री पाठक ने बताया कि वर्तमान में जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या चार है जिनमें आठ वर्ष की एक बच्ची भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि बोकारो जेनरल अस्पताल में 27 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। इनकी ट्रैवल हिस्ट्री का पता लगाया जा रहा है।