Breaking News

समाचार

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 12 फरवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार

नयी दिल्ली, भारतीय एवं विश्व इतिहास में 12 फरवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं। 1502 – वास्को द गामा भारत की दूसरी यात्रा के लिए लिस्बन से रवाना हुआ। 1762 – ब्रिटेन की नौसेना ने कैरेबियाई द्वीप मार्टिनिक पर कब्ज़ा किया। 1809 – ब्रिटिश वैज्ञानिक चार्ल्स डार्विन का जन्म। …

Read More »

अयोध्या में राम दर्शन को उमड़ रहा है जनसैलाब

अयोध्या, भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर दिव्य और भव्य मंदिर में विराजमान रामलला के दरबार में लाखों श्रद्धालु प्रतिदिन अपनी हाजिरी लगा रहे हैं। कुम्भ मेला शुरू होने के साथ ही अयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़ इतनी बढ़ गयी है कि श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट रामलला का दर्शन श्रद्धालुओं के …

Read More »

चुनावी प्रक्रिया में हस्तक्षेप कर रही है सरकार: राहुल गांधी

नयी दिल्ली,  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि लोकतंत्र में सरकार को चुनावी प्रक्रिया में निष्पक्ष होकर काम करना चाहिए और जब भी वह हस्तक्षेप करती है तो लोकतंत्र दम तोड़ने लगता है। राहुल गांधी ने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र …

Read More »

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी यूनानी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन

नयी दिल्ली, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु यूनानी दिवस पर मंगलवार को दो दिवसीय यूनानी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगी। केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने सोमवार को यहां बताया कि यूनानी चिकित्सा अनुसंधान परिषद 11-12 फरवरी को यहां एकीकृत स्वास्थ्य समाधान के लिए ‘यूनानी चिकित्सा में नवाचार – आगे की राह’ पर अंतरराष्ट्रीय …

Read More »

प्रतापगढ़ी की कविता को लेकर गुजरात पुलिस की ओर से दर्ज मुकदमे पर सुप्रीम कोर्ट ने उठाया सवाल

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी के खिलाफ उनकी कविता को लेकर गुजरात पुलिस की ओर से दर्ज प्राथमिकी की वैधता पर सवाल उठाते हुए सोमवार कहा कि यह आखिरकार एक कविता है। यह किसी धर्म के खिलाफ नहीं है। न्यायमूर्ति अभय एस ओका और न्यायमूर्ति उज्जल …

Read More »

वैश्विक चुनौतियों के समाधान के लिए भारत के साथ जुड़ें वैश्विक मूल उपकरण निर्माता: राजनाथ सिंह

बेंगलुरू , रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वैश्विक मूल उपकरण निर्माताओं (ओईएम) को व्यापक भारतीय रक्षा पारिस्थितिकी तंत्र के अवसरों का इस्तेमाल करने और मौजूदा अस्थिर भू-राजनीतिक परिदृश्य के कारण उभर रही चुनौतियों के समाधान और उपाय खोजने के लिए आमंत्रित किया है। राजनाथ सिंह सोमवार को यहां एयरो इंडिया …

Read More »

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लेटे हनुमान मंदिर जाकर टेका मत्था

महाकुंभनगर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रयागराज के कोतवाल कहे जाने वाले लेटे हनुमान मंदिर जाकर पूजा -अर्चना किया। मान्यता के अनुसार संगम का पुण्य तभी पूर्ण माना जाता है, जब इस मंदिर के दर्शन कर लिए जाते हैं। हनुमान मंदिर पहुंचने पर बाघम्बर गद्दी के महंत बलबीर गिरि ने उनकी …

Read More »

सोनिया गांधी ने राज्यसभा में उठाया पोषण का मुद्दा

नयी दिल्ली, कांग्रेस की सोनिया गांधी ने सोमवार को राज्यसभा में देश में पोषण और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इसके लिए पर्याप्त आवंटन किया जाना चाहिए। सोनिया गांधी ने सदन में शून्यकाल के दौरान ‘सभापति की अनुमति से उठाए गए मामले’ के अंतर्गत कहा …

Read More »

एयरो इंडिया 2025 महाकुंभ जैसा: राजनाथ सिंह

बेंगलुरु,  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को एयरो इंडिया 2025 की तुलना महाकुंभ मेले से करते हुए कहा कि द्विवार्षिक एयरोस्पेस एवं रक्षा प्रदर्शनी अनिश्चितताओं से भरे विश्व में भारतीय धरती की ताकत और स्थायित्व को दर्शाती है। राजनाथ सिंह ने यहां येलहंका एयरफोर्स स्टेशन पर कार्यक्रम का उद्घाटन …

Read More »

प्रयागराज की तरह ऐतिहासिक और सुविधाजनक बनाया जाएगा हरिद्वार कुंभ

महाकुंभनगर,  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को भी परिवार संग त्रिवेणी संगम में पुण्य स्नान कर मां गंगा, यमुना और सरस्वती को नमन किया। उन्होंने प्रयागराज की तरह ऐतिहासिक और सुविधाजनक हरिद्वार कुंभ बनाए जाने की बात कही। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी महाकुंभ को धार्मिक महापर्व बताते …

Read More »