यूपी में लाॅकडाउन का उल्लंघन करने वाले 1041767 लोगों का चालान

लखनऊ, कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए देशव्यापी लाॅकडाउन के चलते उत्तर प्रदेश में बगैर पास के आने पर 1041767 वाहन चालकों का आज चालान कर उनसे 18 करोड़ 90 लाख रुपये से अधिक शमन शुल्क वसूला गया।

राज्य के पुलिस महानिरीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) ज्योति नारायण ने शनिवार शाम यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्यभर में लॉकडाउन कड़ाई से लागू है। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के उल्लंघन करने वाले 1041767 लोगों का चालान किया गया।

उन्होंने बताया कि इस अवधि में 41161 वाहनों को सीज किया गया। लॉकडाउन की अनदेखी के कारण वाहन चालकों से 18 करोड़ 51 लाख 01 हजार 642 रुपया शमन शुल्क के रुप में वसूला गया। उन्होंने बताया कि आदेशों का उल्लंघन करने वाले 47289 लोगों के खिलाफ धारा 188 के तहत मामले दर्ज किए गये हैं। इनके अलावा ई सी एक्ट के तहत 623 मामले दर्ज कराये गये।

Related Articles

Back to top button