इस राज्य में 24 घंटे में बारिश के आसार….

नई दिल्ली, राजधानी  दिल्ली के लगभग सभी इलाकों में तापमान 40 डिग्री को पार कर गया। हालांकि मंगलवार को कुछ जगहों पर पारा 40 डिग्री से अधिक रहा था। मौसम विभाग ने संभावना बताई है कि गुरुवार से गर्मी से कुछ राहत मिल जाएगी। अगले 24 घंटों में दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश के भी आसार है।

मौसम विभाग के अनुसार कल राजधानी का अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान भी 24 डिग्री रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। पालम में तापमान मंगलवार की तुलना में कुछ कम हुआ और यहां का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान बढ़कर 25.3 डिग्री पर रहा।

मौसम विभाग के अनुसार आज से अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट आएगी और यह 39 डिग्री पर पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक कम होकर 22 डिग्री रह सकता है। 17 अप्रैल को तेज हवाओं, आंधी और हल्की बारिश की वजह से तापमान में और कमी आएगी और यह 37 डिग्री पर जा सकता है। इसके बाद 19 और 20 अप्रैल को भी बारिश की संभावना है।

स्काईमेट के महेश पलावत का कहना है कि गुरुवार से गर्मी कम होना शुरू होगी और लोगों को कुछ राहत मिलेगी। तापमान में अब कमी आएगी। इस हफ्ते अब तापमान 40 डिग्री को पार नहीं करेगा। 37 से 39 डिग्री के आसपास बना रहेगा।

Related Articles

Back to top button