मौसम में आया बदलाव, बारिश ने किसानों को डाला संकट मे

नई दिल्ली,  अरब सागर और बंगाल खाड़ी में बने दबाव से मौसम में भी बदलाव आ गया है।

जिसके कारण मध्य प्रदेश के रायसेन क्षेत्र मे दो-तीन दिन से हल्की बारिश का दौर चल रहा है।

जबकि जिले भर में इस समय धान और सोयाबीन की फसल कट रही है।

इस दौरान हो रही बारिश इस फसल के लिए नुकसान दायक बताई जा रही है।

किसानों की माने तो इस बारिश से धान की फसल पर पड़ने से चावल की चमक कम हो जाएगी, जिससे उसके दाम अच्छे मिलना तक

मुश्किल हो जाएगा।

कुछ किसानों ने सोयाबीन की फसल काटकर खेतों में ही सुखाने के लिए फैलाकर रखी है।

बारिश की वजह से सोयाबीन भीग गए हैं, जिससे सोयाबीन के अंकुरित होने का डर बना हुआ है।

वहीं बारिश की वजह से चावल के दाने में दाग पड़ सकता है। इससे भाव कम मिलेंगे।

यदि कुछ दिन और ऐसा ही मौसम रहा तो किसान पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगा।

कटी हुई फसल पर बारिश का पानी आने से अधिक नुकसान होने की संभावना होती है।

भोपाल के मौसम वैज्ञानिक एसके नायके के मुताबिक 24 घंटे तक हल्की बारिश की संभावना है।

इसके बाद मौसम साफ होने से ठंड का जोर बढ़ने का अनुमान है।

 

Related Articles

Back to top button