Breaking News

मुख्यमंत्री पहुंचे धान खरीद केंद्रों पर, किसानों को मिल रही विशेष सुविधा

नयी दिल्ली , खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में धान की खरीद मे किसानों को  विशेष सुविधा दी जा रही है।

छत्तीसगढ में खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में अब तक 83 लाख टन धान की खरीद की गई है जबकि पिछले वर्ष करीब 80 लाख टन धान खरीदा गया था।

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक इस वर्ष राज्य में धान खरीद का 14 हजार 500 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किसानों को सीधे उनके बैंक खातों में किया गया है। पिछले साल, 2018-19 में, कुल 15 लाख 71 हजार किसानों ने धान बेचा था, जबकि इस साल अब तक, 18 लाख 45 हजार किसानों ने धान बेचा।

उल्लेखनीय है कि श्री भूपेश बघेल की अगुवाई वाली सरकार ने एक दिसंबर से 15 फरवरी तक राज्य के किसानों से 2500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदने का फैसला किया था। इस वर्ष अधिक किसानों के पंजीकरण के कारण धान बेचने की अवधि पांच दिन बढ़ाकर 20 फरवरी तक कर दी गई ।

मुख्यमंत्री स्वयं विभिन्न धान खरीद केंद्रों पर पहुंचे और व्यवस्था का जायजा लिया तथा धान बेचने पहुंचे किसानों से चर्चा भी की और स्वयं विभिन्न धान खरीद केंद्रों पर व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने धान खरीद केंद्रों में किसानों के लिए स्वच्छ पेयजल, स्वच्छता और अन्य बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर किसानों की सुविधा के लिए राज्य स्तरीय हेल्प लाइन नंबर शुरू किया गया।

केंद्र सरकार की ओर से निर्धारित समर्थन मूल्य पर धान खरीद की अनिवार्यता के कारण किसानों को अंतर राशि प्रदान करने के लिए कृषि मंत्री रवींद्र चौबे की अगुवाई में एक उप-समिति का गठन किया गया है। समिति अन्य राज्यों में किसानों को दिए गए बोनस का अध्ययन करेगी और अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी।