Breaking News

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कस्तूरबा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

जयपुर, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पत्नी कस्तूरबा गांधी (बा) की पुण्यतिथि पर आज उन्हें श्रद्धांजलि देकर याद किया। अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया के जरिए बा को याद करते हुए कहा कि कस्तूरबा गांधी ने महात्मा गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका लचीलापन, दृढ़ संकल्प और बलिदान हमेशा एक प्रेरणा रहेगा।

उन्होंने भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजिल दी और याद किया। इस मौके उन्होंने कहा कि एक प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी, विद्वान और भारत के पहले शिक्षा मंत्री श्री आजाद ने शिक्षा पर ध्यान देने के साथ आधुनिक भारत की नींव रखने के प्रति उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है।

उन्होंने राजस्थान के पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामनारायण चौधरी की जयंती पर उन्हें भी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी कस्तूरबा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके श्रीमती राजे ने कहा कि महात्मा गांधी के आजाद भारत के लक्ष्य को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभाने वाली कस्तूरबा गांधी “बा” की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।

उन्होंने प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं देश के प्रथम शिक्षा मंत्री तथा भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया। इस मौके उन्होंने कहा कि भारत की शिक्षा नीति का मार्गदर्शन कर देश में विभिन्न शिक्षण संस्थाओं की नींव रखने में उनका योगदान अत्यंत महत्त्वपूर्ण था।