मुख्यमंत्री ने गाजियाबाद की घटना जताया शोक, आर्थिक सहायता की घोषणा

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद जिले में मोदीनगर के बखरवा गांव में मोमबत्ती के कारखाने में आग लगने की घटना में लोगों की मृत्यु पर दुःख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 04-04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को मौके पर पहुंचकर घटना में घायलों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, उन्होंने घटनास्थल की जांच कर रिपोर्ट आज शाम तक प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए हैं।

उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Related Articles

Back to top button