Breaking News

गम्भीर बीमारियों से ग्रसित 450 लोगों को, मुख्यमंत्री ने दी आर्थिक सहायता

लखनऊ ,  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गम्भीर बीमारियों से ग्रसित विभिन्न जिलों के 450 व्यक्तियों को 06 करोड़ 88 लाख 62 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है।

यह जानकारी  राज्य सरकार के प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 15 नवम्बर से 21 नवम्बर के बीच कुल 06 करोड़ 88 लाख 62 हजार रुपए की आर्थिक सहायता 450 लाभार्थियों को प्रदान की गई। लाभार्थियों में अधिकतर कैंसर, हृदय, किडनी तथा लिवर से सम्बन्धित बीमारियों से ग्रसित हैं।

उन्होंने बताया कि लाभार्थियों में गोण्डा जिले के संतराम वर्मा,  गोरखपुर की श्रीमती रुख्सार खातून, कानपुर नगर के राजेन्द्र कुमार तथा प्रयागराज की श्रीमती कमलेश यादव आदि शामिल हैं।