मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धर्माचार्यों एवं प्रबुद्ध वर्ग से की ये अपील

लखनऊ , नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर उत्तर प्रदेश में हिंसा की वारदातों से चिंतित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धर्माचार्यों एवं प्रबुद्ध वर्ग से शांति बहाली के लिये सरकार का साथ देेने की अपील की है।

श्री योगी ने शनिवार को कहा कि धर्माचार्य एवं प्रबुद्ध वर्ग शान्ति कायम रखने में जुटे प्रशासन का सहयोग करते हुए हर नागरिक को वस्तुस्थिति की जानकारी दें कि नागरिकता कानून भारत के प्रत्येक नागरिक को सुरक्षा की गारण्टी है।

उन्होने कहा कि केन्द्र और प्रदेश की सरकार हर नागरिक की है। सरकार और कानून.व्यवस्था पर भरोसा रखें। किसी के बहकावे में न आएं। कानून को अपने हाथ में न लें। यदि नागरिकता कानून को लेकर मन में कोई आशंका भी हैए तो कानून को हाथ में लेने के स्थान पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उस कथन पर भरोसा रखेंए जो उन्होंने नागरिकता बिल के सन्दर्भ में कहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सबका साथए सबका विकास,  सबका विश्वास की नीति के आधार पर कार्य कर रही है। सभी योजनाओं में जाति, मत, मजहब से ऊपर उठकर बिना भेदभाव के, सबके कल्याण के लिए कार्य किया जा रहा है। इस सरकार में किसी के साथ अन्याय नहीं हुआ है। लोगों को किसी के बहकावे में नहीं आना चाहिए।

Related Articles

Back to top button