मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई परियोजनाओं का किया लोकार्पण

बलरामपुर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बलरामपुर मे 49.864 करोड की 16 परियोजनाओं का लोकार्पण और 552.719 करोड लागत की 52 परियोजनाओ का शिलान्यास किया।

जिले के दो दिवसीय दौरे के अन्तिम दिन आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिशन शक्ति के शुभारंभ पर 49.864 करोड की 16 परियोजनाओं का लोकार्पण और 552.719 करोड की लागत की 52 परियोजनाओ का शिलान्यास करते हुये कहा कि प्रदेश मे 31227 शिक्षको को नियुक्त पत्र दिये गये है। इनमें 33 प्रतिशत से ज्यादा महिलाए है। ये महिला, शिक्षक के रूप मे समाज के निर्माण मे अपना महत्वपूर्ण योगदान देगी।

मुख्यमंत्री ने मिशन शक्ति अभियान के बारे मे कहा कि प्रदेश के 1535 थानो और 350 तहसीलो मे एक महिला हेल्प डेस्क बनाया जायेगा। इसमे महिलाओ से सम्बंधित समस्याओ पर त्वरित कार्यवाई की व्यवस्था होगी।उनकी समस्याओ के निदान व सुरक्षा के सम्बंध मे अलग से महिला कांस्टेबल तथा कक्ष की व्यवस्था होगी। इस अभियान के तहत महिला अपराध से सम्बंधित मामलो मे त्वरित कार्यवाई की जायेगी तथा तय सीमा के अन्दर फाइनल रिपोर्ट लगाई जायेगी।

उन्होने प्रदेश की 24 करोड जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी सुरक्षा मे सेंध लगाने वालो का स्थान इस प्रदेश मे नही है। ऐसे लोगो के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है । मुख्यमंत्री ने कहा कि वैश्विक महामारी कोविड -19 की लडाई मे प्रधानमंत्री के नेतृत्व मे व्यापक सफलता मिली है। उनके द्वारा समय से लिये गये निर्णयो से देश को लाभ मिला है। प्रधानमंत्री ने इस अवधि मे कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर जन जन को उसका लाभ दिया है।

श्री आदित्यनाथ ने कहा कि 20 लाख करोड के पैकेज ने आत्मनिर्भरता का मार्ग प्रशस्त किया है। पिछले 67 वर्षों मे गरीबो को जिन योजनाओ का लाभ नही मिला था। अब श्री मोदी के नेतृत्व मे प्राप्त होने लगा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मनचलो की शिकायत अवश्य की जाये । अइसके लिए हेल्पलाइन नम्बर-1076 है। जिस पर उन तक सूचना पहुच जायेगी। इसके साथ ही हेल्पलाइन 181,112,102, और 108 आदि को जोडकर मिशन शक्ति के अभियान मे लगाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button