मुख्यमंत्री योगी ने औरंगाबाद में 16 मजदूरों की मौत पर जताया गहरा शोक

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को महाराष्ट्र में मालगाड़ी की चपेट में आने से 16 मजदूरों की मृत्यु पर गहरा दुख जताया है।

उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण रेल दुर्घटना से श्रमिकों की असामायिक मृत्यु से मन दु:खी है, मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ है।

श्री योगी ने शुक्रवार को ट्वीटकर कहा “महाराष्ट्र के औरंगाबाद जनपद में हुई दुर्भाग्यपूर्ण रेल दुर्घटना से मन दुःखी है। श्रमिक जनों की असामयिक मृत्यु हृदय-विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रभु श्री राम से प्रार्थना करता हूँ।”

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में औरंगाबाद के पास बदनापुर में आज तड़के मालगाड़ी से कट कर 16 मजदूरों की मौत हो गयी।

Related Articles

Back to top button