सीआईएसएफ जवान ने की आत्महत्या….

इंदौर, मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित राजा रमन्ना प्रगत प्रौद्योगिकी केंद्र (आरआरकेट) में तैनात एक सुरक्षा कर्मचारी ने आज स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

राजेन्द्र नगर थाना पुलिस के अनुसार कर्मचारी अनिल कुमार का शव आरआरकेट परिसर में मिला। केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवान अनिल कुमार मूलतः राजस्थान निवासी बताये जा रहे हैं।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आयी जानकारी के अनुसार अनिल कुमार ने आज वॉच टॉवर के नजदीक स्वयं के सर्विस हथियार से गोली मार ली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button