CM योगी ने पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

लखनऊ,  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व रक्षा मंत्री एवं गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्रिकर कर्तव्यनिष्ठा, राष्ट्रसेवा और सादगी के आदर्श प्रतीक थे। उन्होंने राजनीति में शुचिता, प्रशासन में पारदर्शिता और राष्ट्रसेवा में समर्पण की उत्कृष्ट मिसाल स्थापित की। योगी ने कहा कि उनका संपूर्ण जीवन जनकल्याण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता और सेवा भाव का प्रेरक उदाहरण बना रहेगा।

गौरतलब है कि गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का 17 मार्च 2019 को निधन हो गया था।वे लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। गोवा के मुख्यमंत्री और देश के रक्षा मंत्री रहे मनोहर पर्रिकर सियासत में सादगी की जीती-जागती मिसाल थे।

Related Articles

Back to top button