यमुना एक्सप्रेस वे पर हुई दुर्घटना पर सीएम योगी ने शोक व्यक्त किया

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश भी दिए हैं। आज सुबह यमुना एक्सप्रेस वे पर हुई दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु हो गई तथा दस घायल हो गये हैं ।

Related Articles

Back to top button