Breaking News

सीएम योगी ने मुंबई से बिहार जा रहे श्रमिकों की मृत्यु पर जताया शोक

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुम्बई से गोपालगंज, बिहार जा रहे प्रवासी कामगारों/श्रमिकों की मीरजापुर में एक दुर्घटना में हुई मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

श्री योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो दो लाख रुपए की आर्थिक मदद प्रदान करने तथा इस हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिवंगतों के पार्थिव शरीर बिहार भेजने के निर्देश भी दिए हैं।