Breaking News

देश के इन हिस्सों में बढ़ी ठंड, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी

पुणे ,देश के कई हिस्सों में ठंड बढ़ गई है।मौसम विभाग ने  चेतावनी दी है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान में अधिकतर स्थानों में तथा पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में अलग.अलग हिस्सों में दिन में कड़ाके की ठंडी रही।

इसके साथ ही दक्षिण राजस्थान में और पश्चिम मध्य प्रदेश में कुछ हिस्सो में दिन में ठंड रही। राजस्थान, मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में तथा पश्चिम मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे रहा।

असम, मेघालय, ओडिशा, बिहार, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहा। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा,पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, पूर्वी उत्तर प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु और तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों मे तथा कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और तटीय आंध्र प्रदेश के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर रहा।

नारनौल ;हरियाणा में सबसे कम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजस्थान में अलग.थलग हिस्सों में बहुत घना कोहरा तथा पंजाब, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र, सिक्किम ,तमिलनाडु, असम, मेघालय, त्रिपुरा, जम्मू कश्मीर, हरियाणा और मराठवाड़ा में दूर.दराज के हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा।

गंगानगर, भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़  में 25 मीटर, अमृतसर, कूच बिहार, टीकमगढ़, भोपाल, मलंजखंड और कोडाइकनाल  में 50 मीटर, जम्मू, अंबाला, लुधियाना, भिवानी, सिलचर, कैलाशहार, राजगढ़, शाजापुर और बीर में आज सुबह 200 मीटर की दृश्यता रही। उत्तर.पश्चिम मानसून तटीय कर्नाटक और केरल में कमजोर रहा। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में कहीं.कहीं ठंडा और कहीं. कहीं बहुत ठंडा दिन रहने का अनुमान है।

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ हिस्सों में तथा उत्तराखंड, उत्तरी राजस्थान, छत्तीसगढ़, बिहार और पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके, सिक्किम में अलग.अलग स्थानों में ठंडी पड़ सकती है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पूर्वी राजस्थान में कहीं कहीं शीत लहर की स्थिति हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, दक्षिण असम, मेघालय और त्रिपुरा में अलग.अलग स्थानों में अगले 24 घंटे में घना से अत्यधिक घना कोहरा छाने का अनुमान है।

उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके,सिक्किम और ओडिशा में अलग.अलग इलाकों में घना कोहरा छा सकता है। पिछले 24 घंटे के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा,तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु और अंडमान निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में बारिश हुयी या फिर गरज के साथ छींटे पड़े। पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, बिहार, गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में मौसम शुष्क रहा।