Breaking News

कांग्रेस ने की ये नयी नियुक्तियां, एक उपाध्यक्ष व संयोजक सहित 15 नये पदाधिकारी

नयी दिल्ली,  कांग्रेस ने कुछ  नयी नियुक्तियां की हैं। एक उपाध्यक्ष व संयोजक सहित 15 नये पदाधिकारी कांग्रेस ने नियुक्त कियें हैं।

कांग्रेस ने अपने अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के लिए एक उपाध्यक्ष तथा एक संयोजक सहित 15 नये पदाधिकारी नियुक्त किये हैं। कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत ने  जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने इन सभी पदों पर नये पदाधिकारियों की नियुक्ति को मंजूरी दी है।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के रहने वाले बृजलाल खबरी को उपाध्यक्ष तथा तेलंगाना के नागरीगरी प्रीतम को विभाग में नया संयोजक बनाया गया है। इसके अलावा कर्नाटक के सी बी राव तथा दिल्ली के डॉ एस पी सिंह को सचिव नियुक्त किया गया है। प्रकाेष्ठ के लिए 11 नये संयोजक बनाये गये हैं, जिनमें रवीन्द्र दलवी, उत्तम खोबरागड़े, राजेंद्र करवाडे, अनिल नगरारे ;महाराष्ट्र, अक्षय मौर्य ;उत्तर प्रदेश, सुरेश कुमार ;हिमाचल प्रदेश, शिवराम सिंह ;दिल्ली, राजकुमार कटारिया और मनोज बागड़ी ;हरियाणा, हितेंद्र पिथड़िया ;गुजरात और जगदीश घोटके ;कर्नाटक शामिल हैं।