Breaking News

कांग्रेस ने एक और सूची जारी की, अमित शाह के खिलाफ उतारा ये प्रत्याशी

नयी दिल्ली, कांग्रेस ने आज लोकसभा चुनावों के लिए 20 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। जिसमे भारतीय जनता पार्टी  के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ भी प्रतयाशी का नाम शामिल है। यह सूची कांग्रेस के महासचिव मुकुल वासनिक ने जारी की है।

भारतीय जनता पार्टी  के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ कांग्रेस ने  गांधीनगर लोकसभा सीट से गुजरात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सी जे चावड़ा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

सी जे चावड़ा गांधीनगर उत्तर सीट से कांग्रेस के विधायक हैं। गांधीनपर सीट वरिष्ठ भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी की रही है। लेकिन भाजपा ने इस बार उनका टिकट काटकर, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को उतारा है।

इसके अलावा कांग्रेस ने अहमदाबाद पूर्व से गीताबेन पटेल, सुरेंद्रनगर से सोमाभाई पटेल और जामनगर से मुरुभाई कंडोरिया को उतारा है।

कांग्रेस ने पूर्व रेलमंत्री पवन कुमार बंसल को चंडीगढ़ लोकसभा सीट से जबकि पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पत्नी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री परणीत कौर को पटियाला लोकसभा सीट से मंगलवार को टिकट दिया है।

झारखंड मे रांची से सुबोध कांत सहाय, सिंहभूम से गीता कोरा और लोहरदगा से सुखदेव भगत को टिकट दिया गया है।

कर्नाटक के धारवाड़ से विनय कुलकर्णी, दावणगेरे से एबी मनजप्पा, ओडिशा के जजपुर से मानस जेना, कटक से पंचानन कनुंगो और दादर एंड नगर हवेली से प्रभू रत्नभाई टोकिया को उम्मीदवार बनाया गया है।