कांग्रेस महासचिव प्रियंका अगले पांच दिन रहेगी इस प्रदेश में….

शिमला,अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अगले पांच दिन यानी 20 अगस्त तक हिमाचल प्रदेश में रहेंगी।

सूत्रों के अनुसार प्रियंका अपनी निजी कार से चंडीगढ़ से आई और फिर शिमला स्थित छराबड़ा में कल अपने घर पहुंच गई है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार कोविड निगेटिव होने के बाद भी किसी को उनसे मिलने की इजाजत नहीं है।

प्रियंका के बच्चों समेत 9 लोग शिमला पहुंचे हैं।

शिमला आने के लिए उन्होंने 12 लोगों के साथ जिला प्रशासन से अनुमति मांगी थी और उनका ई-पास बनाया गया था। इससे पहले भी वह कई बार अपने छराबड़ा स्थित घर आ चुकी है।

Related Articles

Back to top button