
जालंधर, भारतीय जनता पार्टी सरकार के केन्द्र में एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में पार्टी पंजाब में 10 जून से विशेष अभियान शुरू करेगी।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने मंगलवार को बताया कि केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल पूरा होने पर सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाने के लिए पूरे राज्य में कार्यक्रम करने की योजना बनाई है। उन्होने इसके लिए पंजाब में 10 से 20 जून तक अभियान चलाने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है।
श्री शर्मा ने कहा कि इस संपर्क अभियान की योजना के तहत प्रदेश कोर ग्रुप, प्रदेश पदाधिकारियों, जिला प्रभारियों तथा जिला अध्यक्षों के साथ वीडियो कांफ्रेंस से बैठकें कर उनकी जिम्मेवारियां तय कर दी गई हैं|