दक्षिण के तीन राज्यों में तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले

नयी दिल्ली, दक्षिण भारत के तीन राज्यों तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में बहुत तेजी से वृद्धि हो रही है। तमिलनाडु में कोरोना संक्रमितों की संख्या दो लाख के करीब 1,99,749 पर पहुंच गयी है, वहीं कर्नाटक में 85,870 तथा आंध्र प्रदेश में 80,858 मामले है।

इन राज्यों में पिछले एक सप्ताह में संक्रमण के मामले बहुत तेजी से बढ़े हैं। सोमवार से आज तक आंध्र प्रदेश में सबसे अधिक 31,208, तमिलनाडु में 29,057 और कर्नाटक में 22,098 मामले सामने आ चुके है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी किये गये आंकड़ों के मुताबिक देशभर में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 48,916 नये मामले सामने आये हैं जिससे संक्रमितों की संख्या 13,36,861 हाे गयी है। वहीं इस दौरान 757 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 31,358 हो गई है। इस दौरान 8,44,932 लोग स्वस्थ भी हुए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना से संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:-

राज्य……………सक्रिय ….स्वस्थ………मौत….संक्रमित

अंडमान निकोबार..85……174……….0………259

आंध्र प्रदेश…..39990…39935…..933…..80858

अरुणाचल प्रदेश..661….392……..3………1056

असम ………8084…..21761…..76……..29921

बिहार……..11363…..22343….220…….33926

चंडीगढ़ …..275……….535…..13…………823

छत्तीसगढ़ …2128…….4567…36………..6731

दादरा नगर हवेली

और दमन दीव..301…..512…..2………….815

दिल्ली……13681…110931…. 3777….128389

गोवा …….1646….2865……..29……….4540

गुजरात …12418..38849…..2278…….53545

हरियाणा ..6420… 22953…..382…….29755

हिमाचल प्रदेश..798..1145……11………1954

जम्मू कश्मीर.. 7269..9217….296…….16782

झारखंड …..4116…..3307….70……….7493

कर्नाटक ….52799..31347..1724….. 85870

केरल……..9379…..7562….54………16995

लद्दाख …..209…….1035….2…………1246

मध्यप्रदेश..7553….17866…791……..26210

महाराष्ट्र…144018..199967..13132..357117

मणिपुर …..655……..1491……0………2146

मेघालय…..496………87……..5………..588

मिजोरम…..178……..183…….0…………361

नागालैंड …701……..537……1………..1239

ओडिशा …7372….15201….120……22693

पुड्डुचेरी…..997…….1483…..35………2515

पंजाब …..3838….8096…..282……..12216

राजस्थान ..9029..24547…602……. 34178

सिक्किम …335……142…..0…………..477

तमिलनाडु..53132…143297..3320..199749

तेलंगाना …11677…40334….455…..52466

त्रिपुरा…….1617……2131……11……..3759

उत्तराखंड…1986….3399…..60………5445

उत्तरप्रदेश…21711…37712…1348… 60771

पं बंगाल….19154..33529….1290….53973

कुल……456071…849432..31358..1336861

Related Articles

Back to top button