Breaking News

मेरठ में कोरोना विस्फोट, एक दिन में रिकार्ड नये कोरोना संक्रमित मिले

मेरठ, उत्तर प्रदेश के मेरठ में शनिवार को पिछले तमाम रिकार्ड टूट गये जब 27 महिलाओं समेत 53 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई जिसके बाद जिले में कोविड.19 संक्रमितों की कुल संख्या 1116 पहुंच गई है।

लाला लाजपत राय मेमोरियल मेडिकल कालिज के कोविड.19 विभाग के सर्विलांस अधिकारी डॉ विश्वास चौधरी ने बताया कि आज कुल 2796 नमूने लिये गये थे जिनमें 53 नये कोरोना संक्रमितों में हस्तिानापुर से 25 वर्षीय पुरुष,दो वर्षीया बालिका,तीन वर्षीय बालक,26 वर्षीय पुरुष,दुर्गाबाड़ी सदर से 56 वर्षीय पुरुष,कैलाशपुरी से 63 वर्षीय पुरुष, शास्त्रीनगर से 40 वर्षीय पुरुष,59 वर्षीय पुरुष,60 वर्षीया महिला,35 वर्षीया महिला,15 वर्षीया किशोरी,16 वर्षीया किशोरी,दायमपुर से 67 वर्षीय पुरुष,27 वर्षीया महिला,28 वर्षीया महिला,29 वर्षीय पुरुष,नेहरू नगर से 29 वर्षीय पुरुष ,जानी खुर्द से 54 वर्षीय पुरुष,भूड़भराल से 27 वर्षीय पुरुष,वर्षीया महिला,एटूजैड कॉलोनी से 50 वर्षीय पुरुष,20 वर्षीया महिला,गंगानगर से 32 वर्षीया महिला,सदर कबाड़ी बाजार 24 वर्षीय युवक, 50 वर्षीया महिला,28 वर्षीय पुरुष, 22 वर्षीया महिला,42 वर्षीया महिला,बेगमबाग से 42 वर्षीय पुरुष,10 वर्षीया किशोरी,मोहकमपुर से 50 वर्षीय पुरुष,45 वर्षीया महिला, रिठानी परतापुर से 49 वर्षीया महिला,थापर नगर से 56 वर्षीया महिला,रजपुरा से 47 वर्षीया महिला,28 वर्षीय पुरुष,15 वर्षीया किशोरी,30 वर्षीया महिला,65 वर्षीया महिला,45 वर्षीय पुरुष,42 वर्षीय पुरुष,26 वर्षीय पुरुष, 21 वर्षीया महिला,17 वर्षीया किशोरी,15 वर्षीया किशोरी,माछरा से 21 वर्षीया महिला,30 वर्षीय पुरुष,36 वर्षीय पुरुष, 20 वर्षीया युवती,50 वर्षीय पुरुष,मोदीपुरम से 24 वर्षीया महिला,28 वर्षीय पुरुष तथा अस्पताल में भर्ती एक अन्य शामिल हैं।

डॉ चौधरी ने बताया कि कोविड 19 की रोकथाम के लिये विशेष सर्विलांस अभियान के तहत आज 80421 घर शामिल किये गये जहां से 464 नमूने लिये गये। जिले में अब तक 70 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है और कोविड.19 से पीड़ित मरीजों की संख्या 1116 पहुंच गई है। अब तक कुल 772 संक्रमित ठीक होकर अपने घर वापस जा चुके हैं और 275 सक्रिय रोगी अस्पताल में भर्ती हैं।