Breaking News

महाराष्ट्र में कोरोना का कहर, डेढ़ सौ की मौत, 1985 संक्रमित

नयी दिल्ली, तेजी से फैल रही वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण(कोविड-19) ने देश में सबसे अधिक कहर महाराष्ट्र में बरपाया है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान इस जानलेवा विषाणु के कारण 22 लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या करीब डेढ़ सौ (149) पर पहुंच गयी तथा कुल 1985 लोग इससे संक्रमित हैं। वहीं राज्य में अब तक 217 लोग स्वस्थ हुए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9152 हो गयी है तथा इसके कारण मरने वालों की संख्या 308 पर पहुंच गई है। अब तक 857 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। महाराष्ट्र में इस संक्रमण के सर्वाधिक 224, राजस्थान में 104, दिल्ली में 85, गुजरात में 84, तमिलनाडु में 74, आंध्र प्रदेश में 46, मध्य प्रदेश में 32 और उत्तर प्रदेश में 31 नये मामले सामने आये हैं।

मंत्रालय के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या इस प्रकार हैं:-

राज्य…………….संक्रमित….ठीक हुए…..मौत
आंध्र प्रदेश ………427………11…………7
अंडमान निकोबार…11……….10…………0
अरुणाचल प्रदेश……1………..0…………0
असम………………29……….0………….1
बिहार……………… 64……….19…………1
चंडीगढ़…………….21……….7………….0
छत्तीसगढ़ …………31……….10………….0
दिल्ली ……………1154……27………….24
गोवा ………………7………….5…………0
गुजरात……………516…….44………..25
हरियाणा …………..185…….29………..3
हिमाचल प्रदेश……32……….13………….1
जम्मू और कश्मीर..245……..6…………4
झारखंड……………..19……….0…………2
कर्नाटक……………232…….57………….6
केरल………………376……..179……….2
लद्दाख………………15………10……….0
मध्य प्रदेश………..564……..0……….36
महाराष्ट्र……………1985…..217…….149
मणिपुर……………..2…………1……….0
मिजोरम……………1………….0……….0
ओडिशा ………….54………..12………..1
पुड्डुचेरी ……………7………….1………..0
पंजाब ……………151………..5……….11
राजस्थान ………804………..21……….3
तमिलनाडु………1043………..50………11
तेलंगाना ……….504………..43………..9
त्रिपुरा ……………2……………0………..0
उत्तराखंड ………35………….5………..0
उत्तर प्रदेश……..483……….46……….5
पश्चिम बंगाल ….152………29……….7
कुल…………….9152…….857……..308