अस्पताल से भागा कोरोना संक्रमित पकड़ाया

इंदौर,मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के शासकीय अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कोरोना संक्रमित के आज सुबह भाग जाने से हड़कंप मच गया। हालाकि बाद में मरीज को पकड़ लिया गया है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार यहां मनोरमा राजे टीबी अस्पताल से सुबह 42 वर्षीय संक्रमित उपचार के दौरान भाग खड़ा हुआ। इस सूचना के बाद निगरानी कर रहे महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय प्रबंधन ने तत्काल पुलिस और जिला प्रशासन को सूचना दी। इसके बाद लगभग आधे घन्टे की मसक्कत के बाद रोगी को खजराना क्षेत्र के तंजीम नगर से पकड़ लिया गया है। नगर निगम अब रोगी द्वारा भागने के दौरान किये गए प्रभावित क्षेत्र को सेनेटाइज कर रही है।

Related Articles

Back to top button