Breaking News

झारखंड में कोरोना संक्रमित महिला की मौत, कोविड से प्रदेश में आठवीं मौत

रांची,झारखंड में कोरोना संक्रमण से मंगलवार को एक महिला की मौत की पुष्टि से राज्य में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ हो गयी है।

राजधानी रांची के राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के कोविड-19 वार्ड में भर्ती एक 69 वर्षीय महिला की मंगलवार सुबह मौत हो गई। संक्रमित महिला को चार जून को राजधानी के एक निजी अस्पताल से रिम्स के कोविड-19 वार्ड में भर्ती कराया गया था। ।

महिला बोकारो जिले के फुसरो इलाके की रहने वाली थी। सिर में चोट लगने के बाद उसे राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में भर्ती महिला में कोरोना के लक्षण मिलने के बाद उसके स्वाब सैंपल की जांच की जा गयी थी जहां उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। इसके बाद महिला को रिम्स स्थित कोविड-19 वार्ड में भर्ती किया गया था।