मुंबई से कोरोना पाॅजिटिव महिला पहुंची जौनपुर, मचा हड़कंप

जौनपुर ,मुम्बई से ट्रेन द्वारा कोरोना पाॅजिटिव महिला के जौनपुर पहुंचने से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया ।

जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने शनिवार को यहां बताया कि ट्रेन नंबर 9225 बांद्रा से जौनपुर आई। उसमें एक संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद निवासी एक महिला कोरोना वायरस पॉजीटिव थी। उन्होंने बताया कि बाद में फोन करके मुंबई के अधिकारियों ने बताया कि उसका रिजल्ट पॉजिटिव है।

उन्होंने बताया कि इस महिला को प्रोटोकॉल अनुसार एंबुलेंस में खलीलाबाद रवाना किया गया। इसके कोच के सभी लोगों का सैंपल लेने की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button