Breaking News

देश में कोरोना वायरस के मामले इतने लाख के पार

नयी दिल्ली, देश में मंगलवार को कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित लोगों की संख्या 83 लाख के पार (83.10 लाख) पहुंच गयी ;हालांकि राहत की बात यह है कि सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 5.33 लाख के करीब रह गयी।

विभिन्न राज्यों से प्राप्त रिपोर्टों के मुताबिक आज देर रात तक संक्रमण के 43,659 नये मामले सामने आने के साथ संक्रमितों का कुल आंकड़ा 83,10,573 हो गया है और मृतकों की संख्या 440 और बढ़कर 1,23,579 हो गयी है।

देश में नये मामलों की तुलना में इस महामारी से निजात पाने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है और इसी कड़ी में 50,960 और मरीजों के स्वस्थ होने से अब तक 76,52,489 लोग इस बीमारी से मुक्ति पा चुके हैं।

नये मामलों की तुलना में स्वस्थ लोगों की संख्या में वृद्धि होने के कारण सक्रिय मामलों में 8,263 की और कमी दर्ज की गयी है। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर अब 5,33,141 रह गयी है।

कोरोना से देश में सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1,16,593 रह गयी जो सक्रिय मामलों के साथ शीर्ष पर है जबकि केरल 84,718 सक्रिय मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है। कर्नाटक 40,395 मामलों के साथ अब तीसरे स्थान पर है जबकि पश्चिम बंगाल 36,443 मामलों के साथ चौथे स्थान पर है।

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के नये मामलों में आज स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि होने के कारण सक्रिय मामलों में 2,234 की और गिरावट दर्ज की गयी। सक्रिय मामलों की संख्या घट कर अब 1,16,543 हो गयी।

राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 4,909 नये मामले सामने आने से कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16,92,693 पहुंच गयी। इसी अवधि में 6,973 और मरीजों के स्वस्थ होने से संक्रमण से मुक्ति पाने वालों की संख्या 15,31,277 हो गयी है तथा 120 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 44,248 हो गयी है। राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर आंशिक वृद्धि के साथ 90.46 फीसदी पहुंच गयी जबकि मृत्यु दर महज 2.61 प्रतिशत है।

कोरोना संक्रमण के मामले में भारत दुनियाभर में अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है। अमेरिका में संक्रमितों की कुल संख्या 92,97,353 पहुंच गयी है। भारत हालांकि अमेरिका से अभी भी 9.86 लाख मामले पीछे है। देश में नये मामलों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है, जबकि अमेरिका में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है।