जापान में कोरोना संक्रमितों की संख्या 11431 हुई

टोक्यो, जापान में कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ के 278 नये मामले सामने आने से साथ ही यहां इससे अब तक प्रभावितों की संख्या बढ़कर 11431 हो गई है।

राजधानी टोक्यो में इस संक्रमण के 123 नये मामले प्रतिदिन दर्ज किये जा रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय तथा स्थानीय प्रशासन की ओर से मंगलवार को दोपहर में जारी किये गये आंकड़ों से देश में इस जानलेवा विषाणु से मरने वालों की संख्या बढ़कर 288 हो गई है।

टोक्यों में अब तक कोरोना से 3307 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जो कुल संक्रमितों की संख्या का एक तिहाई है। टोक्यो के बाद जापान के ओसाका प्रांत में सबसे अधिक लोग कोरोना से प्रभावित हुए हैं। यहां अब तक 2995 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।

कनगवा प्रांत में 812 मामले दर्ज किये गये, चिबा प्रांत में 725, सैटेमा प्रांत में 680, हयोगो प्रांत में 534 तथा उकुओका प्रांत में 527 मामले दर्ज किये गये हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 235 लोग इस संक्रमण से बुरी तरह से प्रभावित हैं और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।

Related Articles

Back to top button