पिछले 24 घंटों में 2.15 लाख से अधिक लोगों की कोरोना वायरस जांच

नयी दिल्ली, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2,15,446 नमूनों की जांच की गयी।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने शुक्रवार को बताया कि देश में कोविड-19 की जांच करने वाले लैब की संख्या बढ़कर 1,016 हो गयी है। इन लैब ने मिलकर पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 2,15,446 नमूनों की जांच की, जिससे अब तक जांच किये गये नमूनों की संख्या बढ़कर 77,76,228 हो गयी है।

उन्होंने बताया कि कुल 1,016 लैब में 737 सरकारी और शेष 279 निजी लैब हैं।

उल्लेखनीय है कि यह लगातार तीसरा दिन रहा जब एक दिन में दो लाख से अधिक नमूनों की जांच की गयी है।

Related Articles

Back to top button