मुख्यमंत्री कार्यालय तक भ्रष्टाचार पहुंच गया, सीबीआई जांच हो – अखिलेश यादव

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार मे भ्रष्टाचार मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंच गया है, जनहित में भाजपा सरकार के विभागीय घपलों और भ्रष्टाचार की जांच सीबीआई से होनी चाहिए।

आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले गये

सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने बीएसपी मे की ‘घर वापसी’, बीजेपी से भी बड़ी टूट की संभावना

अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की जनता का विश्वास खो दिया है।  भाजपा के मंत्री, सांसद और विधायक तक सरकार में बेलगाम रिश्वतखोरी की शिकायतें कर रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय तक भ्रष्टाचार पहुंच गया है। महामहिम राज्यपाल तक को इस सम्बंध में पत्र लिखना पड़ रहा है। जनहित में भाजपा सरकार के विभागीय घपलों और भ्रष्टाचार की जांच सीबीआई से होनी चाहिए।

संगठन को चुस्त-दुरूस्त करने के लिये बहुजन समाज पार्टी मे फेरबदल की प्रक्रिया जारी

इस किताब ने रिलीज से पहले ही पाकिस्तान की राजनीति में ला दिया भूचाल

अखिलेश यादव आज जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट, लखनऊ में मीडिया से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ओबीसी आरक्षण में भ्रष्टाचार करना चाहती है। हमारी मांग है कि जनगणना के आधार पर आनुपातिक अवसर, सम्मान और अधिकार की व्यवस्था होनी चाहिए। अब तो आधार का आधार लेकर आसानी से जाति गणना हो सकती है। प्रदेश में विकास ठप्प है। समाजवादी सरकार की जनहित की योजनाएं बंद कर दी गई हैं। कानून व्यवस्था की हालत शोचनीय है। महिलाएं-बच्चियां असुरक्षित हैं। कच्ची शराब का धंधा फलफूल रहा है। अवैध खनन पर रोक नहीं है।

योगी सरकार की भ्रष्ट्राचार पर गजब कार्यवाही, शिकायत करने वाले व्यापारी को ही किया गिरफ्तार

सीएम के अफसर की शिकायत करने वाले की गिरफ्तारी पर, अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरा

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार ने किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जबकि भाजपा बदले की भावना से काम करती हैं। भाजपा ने समाज को बांटने का काम किया है। उसने अपने वादे नहीं निभाए। उसने अपने वादे के अनुसार न लैपटाॅप दिया और नहीं डाटा फ्री किया। समाजवादी सरकार ने 18 लाख लैपटाॅप बांटे हैं।

इस दर्दनाक घटना पर बोले अखिलेश यादव, योगी सरकार ने स्वास्थ्य सेवा को तहस-नहस किया

गूगल ने रेलवे स्टेशनों पर दे रखी है ये नि : शुल्क सुविधा, क्या आप उठा रहें हैं इसका लाभ ?

 अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है। एम्बूलेंस है नहीं, बीमारों और मृत सम्बन्धियों को ट्राली और कंधों पर लादकर ले जाते हुए लोग दिखाई पड़ते हैं। अस्पतालों में न दवाएं हैं और नहीं डाक्टर। एक्सरे, सीटी स्कैन, पैथालाॅजी जांच आदि की व्यवस्थाएं फेल हैं। स्कूलों में बच्चों को समय से किताबें, बैग, जूते-मोजे तक नहीं मिल पा रहे हैं जो बांटे वे घटिया किस्म के थे। शिक्षा विभाग में अभी तबादलों का दौर जारी हैं। मंत्रियों के स्टाफ पर भी उंगली उठने लगी है।

सपा से यादवों को तोड़ने की बीजेपी की कोशिश शुरू, यादव सम्मेलन मे मुलायम- अखिलेश पर लगे ये आरोप

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की बहन लड़ेंगी चुनाव…

 अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की राज्य सरकार के दो बजटों में जनता को कोई राहत नहीं मिली है। जनता निराश और दुःखी है। भाजपा की दुःख देने वाली सरकार बन गई है। जनता को बहकाने के लिए चैपाल का ढोंग हो रहा हैं। समाज में नफरत फैलाने का काम हो रहा है। उन्होंने कहा लेकिन अगले चुनाव में रोजगार, कृषि, मंहगाई और भ्रष्टाचार मुद्दा बनेगा। मुद्दा भटकाने और बहकाने की भाजपा की राजनीति के दिन अब बीत चले है। जनता जागरूक और सतर्क हैं। वह 2019 के इंतजार में हैं।

Related Articles

Back to top button