लखनऊ मे नही रूक रहा अपराध, युवक का शव मिला, हत्या का केस दर्ज

लखनऊ,  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ मे  अपराध नही रूक रहा है, एक  युवक का शव मिला है और हत्या का केस दर्ज हो गया है।

लखनऊ के सुशान्त गोल्फ सिटी क्षेत्र में आज पुलिस ने सड़क किनारे से एक युवक का शव बरामद किया,उसके परिजनों ने हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
पुलिस सूत्रों ने आज  बताया कि गोसाईगंज इलाके दाउदनगर निवासी श्रीराम मिलन सिंह ने सुशान्त गोल्फ सिटी थाने पर सूचना दिया कि उस का 22 वर्षीय पुत्र विवेक सिंह राठौर उर्फ गोलू रविवार अपराहन बाइक पर लखनऊ शहर के लिए घर से चला गया था ।

कल रात करीब दस बजे उसने अपनी मां से फोन पर बात करके बताया था कि उसे देर हो गयी है और वह सुबह डयूटी करके घर वापस आयेगा।
उन्होंने बताया कि उसके भतीजे घनघोर सिंह ने फोन पर आज सूचना दिया कि विवेक सिंह राठौर उर्फ गोलू की बाइक सेंवई नगर पुल के पास सड़क पर खड़ी है तथा उसका शव सड़क के किनारें पड़ा है, देखने से लग रहा है कि उसकी हत्या कर दी गयी है। इस सिलसिले में सुशांत गोल्फ सिटी थाने पर धारा 302 के तहत मामला दर्ज करा दिया
गया है। मामले की विवेचना प्रभारी निरीक्षक सुशान्त गोल्फ सिटी अजय कुमार सिंह द्वारा की जा रही है।

Related Articles

Back to top button