लखनऊ, उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। न्यू आगरा स्थित दीवानी परिसर में हमलावर ने उन्हें एक के बाद एक तीन गोली मारी। आगरा की अधिवक्ता दरवेश सिंह यूपी बार काउंसिल की पहली महिला अध्यक्ष चुनी गई थीं। बुधवार को आगरा पहुंचीं थीं जहां दीवानी परिसर में उनका स्वागत कार्यक्रम चल रहा था।
बताया गया है कि दरवेज यादव वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद कुमार मिश्रा के चैंबर में बैठी हुई थीं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि एडवोकेट मनीष शर्मा यूपी बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश सिंह के पास पहुंचे। उन्होंने एक के बाद एक राउंड फायरिंग की, दरवेश वहीं गिर गईं। इसके बाद एडवोकेट मनीष शर्मा ने खुद को भी गोली मार ली।
रविवार (9 जून) को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बार काउंसिल का चुनाव हुआ था जिसमें दरवेश यादव जीती थीं। बताया जा रहा है कि वह पहली महिला थीं जो उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्ष बनीं। दरवेश यादव को गंभीर हालत में पुष्पांजलि हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं, एडवोकेट मनीष शर्मा भी अस्पताल में भर्ती हैं। दरवेश सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।