Breaking News

नाबालिग लड़की का शव मिला, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

रतलाम, मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के बिलपांक थाना क्षेत्र में आज एक नाबालिग लड़की का शव मिला, जिसकी दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि भेरुपाड़ा गांव के पास एक खेत से बारह वर्षीय लड़की का शव मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

सूत्रों ने बताया कि कल शाम लड़की को घर वालों ने पास ही स्थित एक दुकान पर कुछ सामान खरीदने भेजा था। वापस नहीं लौटने पर उसकी खोजबीन शुरू हुयी। सूचना मिलने पर पुलिस भी सक्रिय हुयी, लेकिन रात भर लड़की नहीं मिली और सुबह एक खेत में उसका शव मिला।

प्रारंभिक पड़ताल में पुलिस काे आशंका है कि दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गयी। पुलिस आरोपियों के बारे में पता लगाने के लिए सक्रिय हो गयी है।