Breaking News

दो जनजातियों के बीच खूनी झड़प, 37 की मौत, 200 से अधिक घायल

नई दिल्ली,लंबे समय से गृह युद्ध की मार झेलने वाले सूडान में एक बार फिर खूनी संघर्ष हुआ है जिसमें बड़ी संख्या में लोग हताहत हुए हैं। सूडान के पूर्वी क्षेत्र में मंगलवार को दो जनजातियों के बीच खूनी झड़प हुआ जिसमें 37 लोग मारे गए।

अब यूपी में लखनऊ के बाद इस शहर में चलेगी मेट्रो….

मोदी सरकार ने की इन अधिकारियों की छुट्टी,देखे लिस्ट….

स्‍थानीय अखबार सूडान ट्रिब्‍यून  के मुताबिक, यह झड़प बानी आमेर जनजाति और नुबा जनजाति के बीच पिछले हफ्ते झड़प हुई थी। यह हिंसा किस बात पर भड़की यह जानकारी नहीं दी गई है। घटना के जांच के आदेश दे दिए गए हैं। देश की नव-गठित संप्रभु परिषद ने रविवार को राज्यपाल को बर्खास्त कर दिया।

इस दुकान के समोसे में निकली छिपकली….

स्‍टेट बैंक के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर….

बता दें कि अफ्रीकी देश सूडान में इससे पहले भी हिंसा भड़की थी। इसमें प्रदर्शनकारियों पर सेना की कार्रवाई में 100 से ज्यादा लोग मारे गए थे। उस वक्‍त लोग राजधानी खार्तूम में सत्तारूढ़ सैन्य शासकों के खिलाफ सेना मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। सूडान के राजनीतिक हालात बेहद खराब हैं जिसे देखते हुए संयुक्‍त राष्‍ट्र और ब्रिटेन ने अपने  नागरिकों को खार्तूम से निकालने की बात कह चुके हैं।

एक करोड़ रुपये जीतने का मौका, बस करना होगा ये छोटा सा काम

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ बेहद आसान,जानें पूरा विवरण…

बता दें कि 30 साल सत्ता में रहने वाले राष्ट्रपति उमर-अल-बशीर को सेना ने हटा दिया था। इसको लेकर सेना के मुख्यालय के बाहर भारी प्रदर्शन हुए थे। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि निष्पक्ष चुनवा कराने के लिए ज्यादा वक्त मिलना चाहिए। लोगों का यह भी कहना है कि देश में नागरिक शासन को तेजी से लागू किया जाए। लोग मांग कर रहे हैं कि सेना की केवल सीमित भागीदारी हो। वहीं पूर्वी सूडान में कबीलाई गुटों के बीच अक्‍सर झड़पें भी देखने को मिलती हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है।

अब पुराने 1000 के नोट को लेकर मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला….

इस बार बिग बॉस 13 में कंटेस्‍टेंट बन कर आएंगे ये सितारें….

पोस्ट ऑफिस में निकली बंपर वैकंसी….

द कपिल शर्मा शो के बच्चा यादव के फैन्स के लिए बुरी खबर….

इन सरकारी कर्मचारियों को त्योहारों से पहले मिला बड़ा तोहफा…..

अब जानवर की कोख से पैदा होगा इंसान…