जापान में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 76 हुई,कई अब भी लापता

टोक्यो, जापान में मूसलाधार बारिश के कारण आयी बाढ़ और भूस्खलन की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या बढ़कर 76 हो गयी है जबकि 13 लोग अब भी लापता हैं।

एनएचके प्रसारक ने बुधवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि एक व्यक्ति को गंभीर हालत में बचाया गया है।

जापान में 21 प्रांतों में मूसलाधार बारिश के कारण आयी बाढ़ और भूस्खलन से 15,000 से अधिक मकानों को नुकसान पहुंचा है।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने इस सप्ताह के दौरान भारी बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है।

 

Related Articles

Back to top button