Breaking News

रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री योगी यूपी की सात सीटों के लिए करेंगे प्रचार

लखनऊ, उत्तर प्रदेश विधानसभा की सात सीटों के लिये तीन नवम्बर को होने वाले उपचुनाव के प्रचार की कमान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत 30 दिग्गजों को सौंपी गयी है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आलाकमान ने विधानसभा उपचुनाव के लिये रविवार को स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। सूची में श्री राजनाथ सिंह,श्री योगी आदित्यनाथ के अलावा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य,डा दिनेश शर्मा, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह,सुनील बंसल,साध्वी निरंजन ज्योति,संजीव बालियान,स्वामी प्रसाद मौर्य,श्रीकांत शर्मा, दिनेश लाल यादव निरहुआ,बृजेश पाठक और डा महेन्द्र सिंह शामिल हैं।

यूपी में जिन सात सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं, उनमें से छह में भाजपा को 2017 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल हुयी थी जबकि जौनपुर की मल्हनी सीट पर सपा का कब्जा था।