चर्चित सोशलाइट्स का रियल लाइफ ड्रामा….

नई दिल्ली,दिल्ली की जानी मानी सोशलाइट्स का रीयल ड्रामा रिएलिटी शो ‘दिल्ली डार्लिंग्स’ जल्द ही जी टीवी लेकर आ रहा है। ये शो आपको दिल्ली की चर्चित सोशलाइ्टस से रूबरू कराएगा। इस लेटनाइट शो, में 11 अमीर महिलाएं शामिल हैं। वे महिलाएं जिनकी अपनी अलग पहचान है।

अक्सर हम जानी मानी सोशलाइट्स की लाइफ के बारे में पेज 3 पर पढ़ते हैं। अब दिल्ली की जानी मानी सोशलाइट्स का रीयल ड्रामा रिएलिटी शो ‘दिल्ली डार्लिंग्स’ 6 अगस्त से हर सोमवार से शुक्रवार रात 11 बजे जी टीवी लेकर आ रहा है। ये शो आपको दिल्ली की चर्चित सोशलाइ्टस से रूबरू कराएगा। इस लेटनाइट शो, में 10 अमीर महिलाएं शामिल हैं। वे महिलाएं जिनकी अपनी अलग पहचान है। दिल्ली की इन हाई सोसायटी लेडीज की इस दुनिया को आपने शायद इससे पहले कभी किसी शो में नही देखा होगा। इन 10 ‘दिल्ली डार्लिंग्स’ में से हर एक बेहद रिच और बड़े लोगों से संबंध रखने वाली दिल्ली की सोशलाइट हैं। ये सभी बेहद जुनूनी और स्टाइलिश है। उनमे अपने ट्रेंड्स सेट करने का स्वैग है।

जहाँ कुछ सुख -सुविधाओं में पैदा हुई हैं, वही कुछ ने ब्यूटी पेजेंट्स जीत कर, या अपने नेटवर्किंग के हुनर से, या अपने कैरियर में सफलता हासिल करके और लोगो का ध्यान आकर्षित कर उपलब्धि और तारीफें पाने की अपनी खूबी के साथ शोहरत कमाई है। इनमें भारत की पहली माइक्रोब्रुअरी ‘मिनिस्ट्री ऑफ बीयर‘ की मालकिन – मान्या पाठक यानी ‘क्वीन ऑफ गुड टाइम्स‘, शानदार सेलिब्रिटी मेक-अप आर्टिस्ट गुनीत विर्दी, नॉर्थ इंडिया में 22 शोरूम्स के साथ अपना ऑटोमोबाइल एम्पायर चला रहीं रीना मित्तल, ब्यूटी सैलून की मालिक सोना शर्मा, पूर्व मॉडल दीपशिखा लुंगानी,इवेंट प्लानर सीमा गुंबर, पूर्व मॉडल रश्मि सचदेवा, सामाजिक कार्यकर्ता पूजा दुआ, फैशन डिजाइनर प्रगति नागपाल, और गृहिणी शालू जिंदल शामिल हैं।

इस शो की कंटेस्टेंट प्रगति नागपाल जो पेशे से एक फैशन डिजाइनर हैं और उनका अपना ब्रांड ‘मस्तानी’ है, जिसमे वो इंडो-वेस्टर्न और इंडियन एथेनिक वियर तैयार करती हैं। उनके बहुत से एक्सक्लूसिव कस्टमर हैं, जो उनकी क्रिएटिविटी और एस्थेटिक्स के कायल हैं। दिल्ली की इस किट्टी पार्टी क्वीन ने शहर के सबसे क्रीम लोगो के साथ मिल कर अपना खुद का किटी पार्टी ग्रुप बनाया है जो शहर की सबसे प्रतिष्ठित पार्टियों में गिनी जाती है। अपनी जिंदगी के कई अहम पहुलओं के बारे में हमें बताया। कुछ ऐसे खास लम्हें कुछ ऐसा संघर्ष, ऐसी मेहनत जो आज उन्हें इस मुकाम तक लेकर आई है।

रिपोर्टर-आभा यादव

Related Articles

Back to top button