दिल्ली की विवादित निगम आयुक्त वर्षा जोशी का हुआ तबादला

नयी दिल्ली , उत्तरी दिल्ली की निगमायुक्त वर्षा जोशी का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया है। वर्षा जोशी की विवादित छवि उससमय सामने आयी जब एक नगर निगम के डाक्टर से सुरक्षा उपकरणों को लेकर विवाद सामने आया।

उपराज्यपाल अनिल बैजल ने उत्तरी दिल्ली निगमायुक्त वर्षा जोशी का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया है।सुश्री जोशी के तबादला आदेश गुरुवार को जारी किये गए और उन्हें दिल्ली के मुख्य सचिव को रिपोर्ट करने के निर्देश दिये गए हैं।

दक्षिणी दिल्ली निगमायुक्त ग्यानेश भारती को अगले आदेश तक उत्तरी दिल्ली निगमायुक्त का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

Related Articles

Back to top button