जम्मू , जम्मू कश्मीर में मंत्रिमंडल में फेरबदल से पहले , राज्य के उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने आज पद से इस्तीफा दे दिया। राज्य में मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व में पीडीपी और भाजपा की गठबंधन सरकार है।
निर्मल सिंह भाजपा से महबूबा मुफ्ती सरकार मे उपमुख्यमंत्री हैं। उन्होने कहा , ‘‘ मैंने उपमुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। भाजपा से नया चेहरा पदभार ग्रहण करेगा। ’’भाजपा के एक अन्य नेता ने बताया कि राज्य विधानसभा के अध्यक्ष कविंद्र गुप्ता नये उपमुख्यमंत्री होंगे।