बिहार भाजपा को मिला प्रदेश अध्यक्ष, निर्विरोध हुआ चुनाव

पटना,  बिहार भारतीय जनता पार्टी को नया  प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है।

बिहार भाजपा के अध्यक्ष डॉ0 संजय जायसवाल को फिर से आज निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया।
भाजपा के संगठनात्मक चुनाव के बिहार के प्रवेशक एवं केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने  पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के राज्य परिषद की बैठक में श्री जयसवाल को प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने की औपचारिक घोषणा की।

श्री जयसवाल को निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष के पद पर चुने जाने से संबंधित प्रमाण पत्र भी सौंपा गया वह वर्ष 2020 से 2023 सत्र के लिए प्रदेश अध्यक्ष चुने गए हैं।
डॉ0 जायसवाल ने प्रदेश अध्यक्ष के पद के लिए कल नामांकन पत्र दाखिल किया था और उनके इस पद के लिए किसी भी उम्मीदवार ने पर्चा दाखिल नहीं किया था। नामांकन पत्र आज वापस लेने की समय-सीमा समाप्त होने के बाद चुनाव पर्यवेक्षक ने डॉ0 जायसवाल को प्रदेश अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित होने की औपचारिक घोषणा की।
इससे पूर्व श्री नित्यानंद राय के केंद्रीय मंत्री बनने के बाद प्रदेश अध्यक्ष के पद पर डॉ0 जयसवाल को नियुक्त किया गया था। इस मौके पर सह चुनाव पर्यवेक्षक श्रीमती विजया रहाटकर भी थी।

Related Articles

Back to top button