अंतरराष्ट्रीय बाजार में नरमी के कारण, सोना टूटा व चांदी लुढ़की


नयी दिल्ली , अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं में रही नरमी के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 80 रुपये गिरकर 39,370 रुपये प्रति दस ग्राम रहा और चांदी 190 रुपये उतरकर 45650 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी।