बीजेपी से हाथ मिलाने पर दुष्यंत चौटाला को मिली, एक और खुशखबरी

नई दिल्ली,  हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के साथ नई सरकार में अपने दस विधायकों के साथ हिस्सा बनने की खुशी के बीच जननायक

जनता पार्टी  प्रमुख दुष्यंत चौटाला को उनके पिता डा0 अजय सिंह चौटाला के दिल्ली की तिहाड़ जेल से 14 दिन की फरलो मिलने की भी आज

खुशखबरी मिली।

डा0 चौटाला के शनिवार शाम या रविवार सुबह जेल से बाहर आने की सम्भावना है।

उन्होंने फरलो के लिये आवेदन किया था लेकिन हरियाणा में विधानसभा चुनावों के लिये लागू चुनाव आचार संहिता के चलते इस पर विचार नहीं हो पाया था।

वह हरियाणा में जेबीटी शिक्षक भर्ती घोटाले के मामले में दोषी करार दिये जाने के बाद दिल्ली की तिहाड़ में कैद की दस साल की सज़ा काट रहे हैं।

Related Articles

Back to top button