भाजपा के इतने संगठनात्मक जिलो में हुआ ई बुक का विमोचन

लखनऊ , उत्तर प्रदेश के संगठनात्मक जिलों में भारतीय जनता पार्टी ने कोरोना काल में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किये गए सेवा कार्यों की ई-बुक का विमोचन किया।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बलरामपुर जिले की सेवा कार्यों को संकलित कर तैयार की गई ई-बुक का विमोचन डिजिटल माध्यम से किया वहीं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मैनपुरी जिले की सेवा ही संगठन ई-बुक का विमोचन किया। उत्तर प्रदेश के 34 संगठनात्मक जिलों में भारतीय जनता पार्टी ने ई-बुक का विमोचन किया।

श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की प्रेरणा से उत्तर प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ता अन्त्योदय की भावना से प्रेरित होकर सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र को आत्मसात कर एंडी चोटी का जोर लगा के जनता की सेवा में जुट गए। कोरोना काल में प्रदेश में बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं ने सेवा के अनुकरणीय कार्य किये।

उन्होने कहा कि सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत कोरोना महामारी के समय मुश्किलों से भरी परिस्थितियों में और कोरोना संक्रमण के बराबार खतरे के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किये गए सेवा कार्यों की संक्षिप्त जानकारी को ई-बुक का रूप दिया गया है। ई-बुक मण्डल, जिला, क्षेत्र और प्रदेश स्तर पर तैयार की गई है। यह ई-बुक जहां एक ओर पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करेगी वहीं अन्य लोगों को सेवा करने के लिए प्रेरित भी करेगी।

Related Articles

Back to top button