
टोक्यो, जापान के सबसे बड़े द्वीप होंशू के पश्चिमी हिस्से में शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) के अनुसार रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.0 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र फुकुई प्रान्त में 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।
सुनामी का अलर्ट नहीं जारी किया गया है। भूकंप से हुए किसी भी नुकसान और पीड़ितों के बारे में भी कोई जानकारी नहीं है।