Breaking News

मुठभेड़ में आठ लाख का इनामी नक्सली ढेर

बीजापुर, छत्तीसगढ़ के दक्षिण बस्तर क्षेत्र में आज सुबह पुलिस और नक्सली मुठभेड़ मे आठ लाख रुपए का एक इनामी नक्सली मारा गया।

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक पी सुन्दर राज ने बताया कि पिछले दो दिनों से दंतेवाड़ा और बीजापुर पुलिस अपने- अपने सीमा क्षेत्र में संयुक्त आॅपरेशन कर रहे थे। इसी दौरान आज पुलिस पार्टी सुबह बेचापाल और हुर्रेपाल के घने जंगलों में पहुंची। घात लगाये नक्सलियों ने पुलिस पर गोली बारी की। दोनो ओर से लगभग एक घंटे तक गोलीबारी हुयी।

घटना के बाद सर्चिंग के दौरान मौके से एक वर्दीधारी नक्सली कंपनी नम्बर दो का सदस्य नक्सली दसरू पूनम का शव बरामद किया गया। उन्होने बताया कि आसपास इलाके में सर्चिंग जारी है।