भारतीय राजस्व सेवा के पूर्व अधिकारी, चुनाव आयुक्त नियुक्त

नयी दिल्ली, भारतीय राजस्व सेवा के पूर्व अधिकारी सुशील चंद्र को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंजूरी दी।
सुशील चंद्र को चुनाव आयुक्त नियुक्त करने की घोषणा आज की गयी, वह आईआरएस, 1980 बैच के अधिकारी रहे हैं। सीबीडीटी के चेयरमैन के तौर पर उनका कार्यकाल इस साल मई में खत्म हो रहा था। उनका कार्यकाल 2016 से दो बार बढ़ाया जा चुका है। उनकी नियुक्ति पदभार ग्रहण करने के दिन से प्रभावी मानी जायेगी।