Breaking News

मुंह से ठांय-ठांय करने वाले दरोगा का फिर हुआ बदमाशों से आमना-सामना, जानिये फिर क्या हुआ

सम्भल,असमोली क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में जहा दारोगा गोली लगने से जख्मी हो गया, वहीं अमरोहा जिले का एक बदमाश भी घायल हुआ है। यह वही दारोगा हैं, जिनके द्वारा वर्ष 2018 में हुई मुठभेड़ में मुंह से ठांय-ठांय की गई थी। दोनों को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायलों की हालत चिकित्सक खतरे से बाहर बता रहे हैं। 

बंद होंगे 2000 रुपये के नए नोट? मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला…..

रेलवे देगी यात्रियों को ये नई बड़ी सुविधा…

  असमोली थाना क्षेत्र में पुलिस आज आलिया गांव के पास गश्त पर थी। इसी बीच पुलिस को एक बाइक पर दो लोग आते हुए नजर आए। पुलिस ने शक होने पर दोनों को बाइक रोकने का इशारा किया, लेकिन उन्होंने बाइक रोकने की बजाय रफ्तार बढ़ा दी। इसके बाद पुलिस ने उनका पीछा करते हुए घेर लिया। पुलिस से घिरने के बाद बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिसकर्मिर्यों की आेर से भी जवाबी फायरिंग की गर्इ। दोनों आेर से हुर्इ फायरिंग में एक बदमाश सद्दाम पुत्र साबिर निवासी गाव अशरफपुर फैजगंज थाना डिडौली अमरोहा के पैर में गोली लग गर्इ। जबकि बदमाशों की आेर से की गर्इ फायरिंग में दारोगा एम कुमार भी गोली लगने से घायल हो गए।

घर बैठे मिलेगा पेट्रोल-डीजल ,जानिए कैसे….

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये निर्णय….

इधर, एनकाउंटर की सूचना मिलते ही हयातनगर कोतवाली व थाना नखासा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई आैर घायल बदमाश को पुलिस ने एक तमंचे के साथ दबोच लिया। वहीं एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। वहीं दरोगा के घायल होने की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद एसपी यमुना प्रसाद व सीओ सुदेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और घायल दरोगा का हाल जाना। बता दें कि बदमाशों से मुठभेड़ में घायल हुए दरोगा एम कुमार वही दरोगा हैं, जिन्होंने 2018 में हुई एक मुठभेड़ के दौरान मुंह से ठाय-ठाय की थी। इसके बाद वह देशभर में चर्चा का विषय बने थे।

इन शहरों में मिल रहा है सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल…

कहीं आपके फोन पर भी तो नहीं आ रहे इन नंबर से कॉल..?

PM आवास के लिए अब कोई भी कर सकता है आवेदन, बस करना होगा ये काम

यूपी में निकलीं बंपर भर्तियां, ऐसे करें आवेदन…