महिला वकील को व्हाट्सएप पर रेप करने की धमकी

हिसार, हरियाणा के हिसार शहर की एक महिला वकील को किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर गालियां और जान से मारने की धमकी देने के साथ ही व्हाट्सअप पर संदेश भेजकर दुष्कर्म करने की धमकी दी है।

महिला थाना पुलिस ने अज्ञात के लिखाफ मामला दर्ज कर मोबाइल नम्बर के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। महिला वकील ने पुलिस को शिकायत देकर कहा कि गत सात अक्तूबर को उनके मोबाइल पर मिस काल आई। उसने सोचा शायद कोई नया क्लाईंट होगा। इसलिए उन्होंने उस मोबाइल नम्बर पर काल की।

वह व्यक्ति सीधे उन्हें गालियां देने लगा और जान से मारने की धमकी दी। उसने पति को सारी बात बताई। पति ने उस मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क किया तो वह व्यक्ति उनको भी जान से मारने की धमकी देने लगा। इस पर उसका मोबाइल नम्बर ब्लॉक कर दिया। उस व्यक्ति ने 11 अक्तूबर को दूसरे मोबाइल नम्बर से कई बार काल कर गालियां देकर दुष्कर्म करने की धमकी दी। उसने पति को भी जान से मारने की धमकी दी।

Related Articles

Back to top button