आज हुआ वित्त मंत्री की मां का निधन

नई दिल्ली, पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत बादल की मां हरमिंदर कौर का आज गांव बादल में निधन हो गया।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार उनका निधन आज तड़के हुआ। अंतिम संस्कार दोपहर तीन बजे बादल गांव में होगा।

उनके परिवार में पति गुरदास सिंह बादल (पूर्व सांसद), पुत्र मनप्रीत व एक पुत्री है।

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, जो उनके जेठ थे, समेत राजनीतिक जगत के लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में हरमिंदर कौर बादल को अपने परिवार की ताकत बताया और कहा कि उनका निधन परिवार के लिए अपूर्णीय क्षति है।

Related Articles

Back to top button